फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: कहीं गलतफहमी में तो नहीं मारी गई थी व्यापारी को गोली, पुलिस ने नए एंगल पर भी शुरू की गई जांच

Wed, 07 Dec 2022 09:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि व्यापारी की सेहत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। संदेह में वारदात होने की बिंदु पर भी काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घायल स्वर्ण आभूषणों के व्यापारी राजेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी के चंबल चौराहे पर दुकान में गोली से घायल सर्राफा व्यापारी राजेश गुप्ता को गोली कहीं गलतफहमी में तो नहीं मारी गई। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पता चला है कि वहां पर सोने-चांदी की दो दुकान है। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं दूसरे व्यापारी का तो विवाद नहीं है, जिसमें इसे गोली मारी गई। फिलहाल, पुलिस सीडीआर की मदद से जांच में जुटी है। उधर, सेहत में सुधार होने के बाद मंगलवार को व्यापारी राजेश को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया।

 जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी के चंबल चौराहे पर सर्राफा व्यापारी राजेश गुप्ता को गोली मारने के मामले में मंगलवार को डिस्चार्ज होने से पहले पुलिस एक बार फिर घंटों पूछताछ की है।
विज्ञापन

 व्यापारी ने सोमवार को चाबी व एक मंगलसूत्र लूटने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब व्यापारी भी कुछ खास नहीं बता पा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वहां पर दो सोने की दुकान है। इसलिए हो सकता है कि दूसरे व्यापारी का विवाद हो और शूटर इनके साथ घटना कर गए हों। फिलहाल, पुलिस की कोशिश है कि बदमाश को पकड़ा जाए, ताकि सच्चाई सामने आए।

यह हुआ था
कर्महा गांव निवासी राजेश गुप्ता की चंबल चौराहे पर सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार को राजेश दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर राजेश को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पत्नी सुमन गुप्ता की तहरीर पर चार पट्टीदार गौरीशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दीनानाथ, भरत गुप्ता पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि व्यापारी की सेहत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। संदेह में वारदात होने की बिंदु पर भी काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें