फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सतीश नांगलिया हुए जमानत पर रिहा, मारपीट के मामले में हिरासत में लिया था

Sun, 31 May 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट में व्यापारी आनंद कुमार अग्रवाल से मारपीट और धमकी देने के आरोपित सतीश नांगलिया को रविवार को जमानत मिल गई। शनिवार को गुलरिहा पुलिस ने व्यापारी का चालान मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से जमानत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने वाले आनंद कुमार अग्रवाल, जैमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 806 में रहते हैं। 27 मई को उन्होंने गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस संबंध में दी गई तहरीर में उन्होंने 26 मई की शाम को अपार्टमेंट में ही रहने वाले व्यापारी सतीश नांगलिया, सचिन तुलस्यान और रोहित अग्रवाल व उनके दो सहयोगियों पर परिसर में ही मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने पूरी घटना, अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड होने का दावा किया है। इस मामले की छानबीन में जुटी गुलरिहा पुलिस ने सतीश नांगलिया को दिन में तीन बजे के आसपास बलदेव प्लाजा स्थित उनके कार्यालय से हिरासत में लिया था। रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि सतीश नांगलिया को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से जमानत मिल गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें