जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचने पर इलाज के दौरान सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पीछे मुन्नालाल और कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मटिहना निवासी शिरीष पुत्र प्रेमचन्द्र के साथ झगड़ा हो गया था। शराब के नशे में धुत शिरीष ने मुन्नालाल को बुरी तरह से मारा, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं पिता का कहना है कि रात में उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के दौरान उसके विपक्षी के पक्ष से दर्जनों लोग वहां पहुंच गए तथा उनके पुत्र को बुरी तरह से मारा पीटा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
रात लगभग 9 बजे के करीब मटिहना निवासी शिरीष पुत्र प्रेमचन्द्र ने शराब के नशे में मुन्नालाल मौर्या को मारपीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां सुबह 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक