फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: DDU में बनेगा शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, 75वें स्थापना दिवस पर नींव रखने की तैयारी

Wed, 19 Mar 2025 01:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

ऑडिटोरियम के निर्माण में करीब 39.25 करोड़ रुपये की लागत आएगा। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम बनेगा। 1500 सीटों की क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पर करीब 39.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। कुलपति के आग्रह पर सीएम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा था। इसके बाद डीडीयू प्रशासन ने ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा। उम्मीद है कि एक मई को विश्वविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास कर सकते हैं।

हेलीपैड के पास होगा निर्माण

ऑडिटोरियम का निर्माण दीक्षा भवन के सामने हेलीपैड के बगल में किया जाएगा। इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में दो आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक विशेष प्रदर्शनी हॉल बनेगा। उन्नत वास्तुशिल्प डिजाइन के साथ व्यवस्थित रूप से योजना बनाई गई है। कुल 2596.52 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला ऑडिटोरियम विभिन्न कार्यक्रमों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के लिए उपयुक्त होगा।
विज्ञापन


दोनों कॉन्फ्रेंस हॉल 960.06 वर्ग मीटर में होंगे। कुल 1172.76 वर्ग मीटर का एक प्रदर्शनी स्थल और 894.35 वर्ग मीटर का ऊपरी स्तर, जो अतिरिक्त कॉन्फ्रेंस क्षेत्र और सेवाओं के लिए होगा। विभिन्न आधुनिक तकनीकों को एकीकृत किया जाएगा, ताकि संचालन निर्बाध रूप से हो। निरंतर विद्युत आपूर्ति की भी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। सौर ऊर्जा प्रणाली का उपयोग भी किया जाएगा। यह सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

ऑडिटोरियम सृजनात्मकता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगा। यह शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और समृद्ध करेगा। प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें