फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड : हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस, ऐसे कर रही बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश

Mon, 12 Apr 2021 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • घरवालों के आने का इंतजार, उनसे पूछताछ कर पुलिस वजह जानने की करेगी कोशिश
  • शाहपुर इलाके में घर में गोली मारकर की गई थी हत्या, चार टीमें कर रहीं जांच
विज्ञापन
व्यापारी हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के भैयाजीपुरम कॉलोनी में व्यापारी वेद प्रकाश की हत्या किसने और क्यों की इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस भी उलझ गई है। पुलिस एक-एक बिंदु पर काम कर रही है। व्यापार या फिर अन्य रंजिश को भी जांच का बिंदु बनाया गया है। दुकान से लेकर उनके मित्रों तक से पुलिस वजह जानने की कोशिश कर रही है। उधर, पुलिस को बस्ती से घरवालों के लौटने का भी इंतजार है ताकि उनसे जाना जा सके कि उन्हें किसी पर शक तो नहीं है। पुलिस की चार टीमें एक-एक कड़ी जोड़कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात में बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश की हत्या की थी। बदमाश पहले गेट खटखटाए थे और पहली मंजिल से झांकने के दौरान वेद प्रकाश को गोली मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पड़ोसी के घर का सीसीटीवी देखना चाहा तो खराब होने से वहां से कुछ हासिल नहीं हो सका है।
 
दोस्त की दवा दुकान पर सीख रहे थे काम
हत्या वाले दिन यह बात सामने आई थी कि दवा के व्यापार में घाटा होने के बाद वह मोबाइल का व्यापार करने लगे थे। लेकिन अब पुलिस की जांच में पता चला है कि मोबाइल की दुकान में ही घाटा हुआ था और दुकान के पास ही एक मित्र की दवा दुकान पर बैठकर वह दवा के कारोबार को समझने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया व्यापार शुरू करना चाहते थे वेद प्रकाश

वेद प्रकाश ने पिपराइच में मोबाइल पार्ट्स की दुकान खोली थी। लेकिन लॉकडाउन के समय उसमें घाटा हो गया था। इस वजह से वह नया व्यापार करना चाहते थे। खबर है कि पिता कुछ समय में ही रिटायर होने वाले थे जिसके बाद पिता को मिले धन से वह नया व्यापार शुरू करना चाहते थे। मगर इसके पहले ही उनकी हत्या हो गई।
 
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें