फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालू लादकर खड़े ट्रेलर से भिड़ी बस, एक महिला की मौत- पांच घायल

Thu, 01 May 2025 01:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा/गोरखपुर

सार

दोहरीघाट डिपो की रोडवेज बस प्रयागराज से सवारी भरकर गोरखपुर आ रही थी। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास नौसढ़ चौकी क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि तभी बस चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी से चालक बस का नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रेलर से टकरा गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा इलाके में बालू लादकर खड़ी ट्रेलर के पीछे से एक रोडवेज की बस टकरा गई। टक्कर इतना तेज थी कि मौके पर बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नौसढ़ चौकी इंचार्ज ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

दोहरीघाट डिपो की रोडवेज बस प्रयागराज से सवारी भरकर गोरखपुर आ रही थी। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास नौसढ़ चौकी क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि तभी बस चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी से चालक बस का नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रेलर से टकरा गया।

टक्कर की आवाज सुनकर अगल बगल के गांवों से लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए।  बस में सवार रिंकी सिंह(45) पत्नी अरुण सिंह, निवासी मुंडेरा धूमनगंज प्रयागराज की मौत हो गई। साथ ही महिला के पुत्र आदर्श सिंह (18) और नितेश सहित अन्य तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां दो घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें