फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बात न करने पर शोहदों ने धमकाया...तेजाब फेंककर मार डालेंगे

Tue, 05 Dec 2023 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

किशोरी की एक युवक से पहले दोस्ती थी। वह उसका मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करने लगा। बात घरवालों को पता चली तो किशोरी ने फोन करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
धमकी। (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके की रहने वाली किशोरी पर शोहदे जबरन फोन पर बात करने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दी है कि अगर बातचीत नहीं की तो तेजाब फेंककर मार डालेंगे। एक वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शोहदों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों को वीडियो भी भेजा है, जिसे एडिट कर अश्लील बनाया गया है। पुलिस किशोरी की तहरीर पर शुभम ठाकुर और राहुल मौर्य के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की एक युवक से पहले दोस्ती थी। वह उसका मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करने लगा। बात घरवालों को पता चली तो किशोरी ने फोन करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन बातचीत करने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच इसकी जानकारी किशोरी के भाई को हुई तो उसने पूरी बात बता दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब और यूपी हाट भी होंगे आकर्षण के केंद्र
विज्ञापन


शोहदों का फोन आने पर भाई ने बातचीत की और ऐसा न करने को कहा तो धमकी दी जाने लगी। कहा कि अगर बातचीत नहीं होगी तो तेजाब फेंककर हत्या कर देंगे। आरोपी शुभम तिवारीपुर के सूरजकुंड और राहुल मौर्य गोरखनाथ इलाके का रहने वाला है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें