फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गीडा की पांच परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

Fri, 23 Sep 2022 03:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्क्रीनिंग कमेटी ने गारमेंट पार्क के लिए 70 करोड़ रुपये, औद्योगिक गलियारे के लिए 80 करोड़ रुपये, प्लास्टिक पार्क के लिए 69.58 करोड़ रुपये, फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए 10 करोड़ रुपये एवं सीईटीपी के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गति शक्ति प्रोजेक्ट के तहत औद्योगिक विकास के लिए गोरखपुर को बड़ी सौगात मिली है। इससे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की परियोजनाओं की गति बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक से जुड़े रहे सीईओ गीडा ने पवन अग्रवाल ने बताया कि गीडा की पांच परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


गारमेंट पार्क, प्लास्टिक पार्क, औद्योगिक गलियारा, सीईटीपी एवं फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए करीब 235 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बैठक से गोरखपुर से गीडा सीईओ एवं अन्य अधिकारी भी जुड़े थे। स्क्रीनिंग कमेटी ने गारमेंट पार्क के लिए 70 करोड़ रुपये, औद्योगिक गलियारे के लिए 80 करोड़ रुपये, प्लास्टिक पार्क के लिए 69.58 करोड़ रुपये, फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए 10 करोड़ रुपये एवं सीईटीपी के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


 गीडा की ओर से भीटी रावत सेक्टर 26 में गारमेंट पार्क के लिए 100 करोड़ रुपये, औद्योगिक गलियारे के लिए 100 करोड़ रुपये, प्लास्टिक पार्क के लिए 69.58 करोड़ रुपये, फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स के लिए 33.92 करोड़ रुपये, कामन एन्फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के लिए 93.52 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें