फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दोस्त के साथ नदी में नहाने गया बीटेक छात्र हुआ लापता, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

Sun, 29 Aug 2021 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दोस्त को बचाया गया, लापता की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगाई गई।
विज्ञापन
राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में राजघाट के पास बाढ़ से उफनाई नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबने लगे। एक तो किनारे पर आने की वजह से बच गया मगर बीटेक छात्र लापता हो गया। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं। मगर देर शाम तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था, गहरे पानी में जाने और पानी की तेज धारा की वजह से डूब गए।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज इलाके का रहने वाला इंद्रजीत(25) बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। जबकि उसके गांव का ही शिवम (18) 12वीं का छात्र है। दोनों यहां राजघाट इलाके में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करते थे। आसपास के लोगों के मुताबिक, दोनों रोजाना राप्ती नदी के तट पर आकर बैठते थे। कभी- कभी दोनों पानी में नहाते भी थे।

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों राजघाट के बैकुंडधाम के पास आई बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि पानी कितना है। इस बीच इंद्रजीत गहरे पानी में जाने से वह तेज धारा में बह गया। शिवम ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बचा।
विज्ञापन


किसी तरह से शिवम खुद बाहर आ सका है। जब तक आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ी और लोग उस तरफ दौड़े, वह बह गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज ने बताया कि नदी में बहे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें