फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो रहें सतर्क, साइबर अपराधी बना रहे निशाना

Wed, 04 Jan 2023 10:39 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

साइबर थाने के निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने अब बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को निशाना बनाया है। फिलहाल तो शिकायत ही मिली है। अभी किसी के ठगे जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
BSNL - फोटो : BSNL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो सतर्क रहें। साइबर अपराधी आजकल व्हाट्सएप मैसेज या फोन कर केवाईसी अपडेट करने के बहाने ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को नंबर बंद होने का डर दिखाकर एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे कई मामलों में साइबर सेल और बीएसएनएल के कार्यालय में शिकायत की गई है। ग्राहकों को सतर्क कर उन्हें ठगी से बचाया जा रहा है।

विज्ञापन


अगर आपके मोबाइल पर सिम बंद होने का मैसेज आ रहा है, तो यह वक्त सावधान होने का है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह साइबर अपराधियों की एक चाल है। अगर आप भी केवाईसी अपडेट कराकर नंबर चालू रखने के फेर में पड़े, तो आपका खाता खाली हो सकता है।

साइबर थाने के निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने अब बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को निशाना बनाया है। फिलहाल तो शिकायत ही मिली है। अभी किसी के ठगे जाने की सूचना नहीं है। लेकिन, ऐसे साइबर अपराध में फंसने से बचने के लिए उपभोक्ताओं का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी एनी डेस्क ऐप का सहारा लेते हैं। अगर उपभोक्ता एनी डेस्क ऐप को डाउनलोड कर लेते तो उनका फोन रिमोट के जरिये साइबर अपराधियों के कब्जे में चला जाता। इसके बाद वह सीधे उनके बैंक खाते से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते। इसके अलावा अन्य गोपनीय जानकारियां भी उनके पास चली जातीं।

 

विज्ञापन

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने कहा कि बीएसएनएल के नाम से अगर किसी प्रकार का नंबर, खाता, केवाईसी, फाइबर लाइन के अलावा अन्य कुछ बोलकर फोन आए तो उपभोक्ता सतर्क हो जाएं। ऐसे में अपने नजदीकी बीएसएनएल दफ्तर जाकर संपर्क कर लें। वहां उन्हें पूरी और सही जानकारी दे दी जाएगी।

केस 1
एक सप्ताह पहले बीएसएनएल नंबर पर कॉल आया कि नंबर अपडेट करवा लें, विलंब हुआ तो नंबर पर बंद हो जाएगा। केवाईसी फार्म गूगल प्ले पर एक ऐप (एनी डेस्क) डाउनलोड करने पर हो जाएगा। इसकी जानकारी साइबर थाने को दी तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। -रोहित शुक्ला, रेती रोड।

केस 2
व्हाट्सएप पर बीएसएनएल की डीपी लगे नंबर से मैसेज आया। लिखा था कि केवाईसी अपडेट नहीं होने की वजह से आपका नंबर बंद कर दिया जाएगा। एनी डेस्क ऐप, गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए कहा गया। बीएसएनएल दफ्तर जाकर इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। - किशन कुमार, सहजनवां।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें