फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान बना हैवान: गोरखपुर में बुजुर्ग को दांत से काटा, फिर डुबोकर मार डाला

Wed, 27 Jul 2022 05:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, शुरूआती जांच में वह पागल या मंदबुद्धि नहीं लग रहा है। इसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बुधवार को एक युवक ने 65 साल के बुजुर्ग को पहले दांत काटकर अधमरा कर दिया। फिर उसे तालाब के पानी में डूबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा। घटना खजनी के खोरठा गांव की है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि खजनी के खोरठा गांव निवासी मंगरू यादव (65) किसान थे। बुधवार दोपहर मंदिर के पास पोखरे के किनारे मंगरू भैंस चरा रहे थे। एक बजे गांव का ही रहने वाले अनिल निषाद (30) वहां पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बात से नाराज अनिल ने मंगरू को दांत काट कर जख्मी कर दिया। फिर उन्हें गड्ढे के पानी में डूबाकर मार डाला। ग्रामीणों ने अनुसार, आरोपी नशेड़ी और सनकी है।

विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, शुरूआती जांच में वह पागल या मंदबुद्धि नहीं लग रहा है। इसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें