फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी समारोह में नाचने पर हुआ विवाद, भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

Fri, 02 Jul 2021 02:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, खोराबार (गोरखपुर)

सार

नाचने के दौरान हुआ था विवाद, खोराबार इलाके के लालपुर टीकर में हुई घटना। पूर्व बीडीसी पर आरोप, पांच राउंड फायरिंग से गांव में दहशत, एहतियातन फोर्स तैनात।
विज्ञापन
मृत दिवाकर की फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के लालपुर टीकर गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दिवाकर उर्फ रघुनाथ निषाद (22) की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई विकास (20) घायल हो गया। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूर्व बीडीसी सदस्य रामलक्षण निषाद ने अपने लाइसेंसी असलहे से पांच राउंड फायर किए थे। मामले में पूर्व बीडीसी समेत पांच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही असलहा भी जब्त कर लिया। उधर परिजन घायल विकास को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

पांच राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एहतियातन फोर्स गांव में तैनात है। उधर, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना के पीछे जमीनी विवाद भी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि लालपुर टीकर गांव निवासी कृष्णा निषाद के घर उसकी बहन की गुरुवार को शादी थी। शादी में नाचने को लेकर रात करीब नौ बजे दिवाकर आदि से विवाद हो गया, जिसके बाद गोली चली। पांच राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन

नाचने पर हुआ झगड़ा पर खुन्नस का कारण जमीन का विवाद भी

लालपुर टीकर गांव में दो भाइयों को गोली मारे जाने में एक कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। गांव में चर्चा है कि रविंद्र व पूर्व बीडीसी सदस्य के बीच जमीन का पुराना विवाद भी है। मृतक दिवाकर के पिता राजगीर मिस्त्री है। दिवाकर पढ़ाई छोड़ कर घर पर ही रह रहा था, वहीं विकास अभी पढ़ाई करता है। दोनों ही अविवाहित हैं।

उधर पुलिस पूर्व बीडीसी सदस्य को हिरासत में लेने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। गांव की शादी में नाचने को लेकर दिवाकर आदि से पूर्व बीडीसी सदस्य का विवाद हो गया था। गांव वालों के अनुसार विवाद के बाद दिवाकर, विकास व कुछ अन्य लोग रामलक्षण के घर पर पहुंच गए और पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद रामलक्षण ने लाइसेंसी असलहे से फायर शुरू कर दिए।

दिवाकर व उसके भाई घर की तरफ भागने लगे। जिसके बाद पूर्व बीडीसी सदस्य व उनके बेटे उसके दरवाजे पर चढ़ गए और फायरिंग की। फायरिंग में दिवाकर की मौत हो गई। घटना के बाद शादी स्थगित करने का फैसला हुआ, लेकिन देर रात पुलिस की मौजूदगी में सहमति से शादी की रस्में पूरी की गई।  

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गोली चली है जिसमें एक युवक की मौत हुई है जबकि उसका भाई घायल है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें