फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरटीओ में लाइसेंस बनवाने के लिए घूमते हैं दलाल...करें कार्रवाई

Fri, 05 Jan 2024 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी दलालों का कब्जा बरकरार है। खुद आरटीओ के संभागीय निरीक्षक ने भी इस बात को माना है। उन्होंने कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर शाहपुर को पत्र भेजा है। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है ताकि आम लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक ने पत्र में लिखा है कि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, चरगांवा में लाइसेंस संबंधी सभी कार्य किए जाते हैं। संज्ञान में आया है कि कुछ अराजकतत्वों द्वारा कार्यालय परिसर के बाहर दिनभर लाइसेंस संबंधी कार्य कराने आए हुए आवेदकों को पास कराने के नाम पर रुपयों की मांग की जाती है। उनको गुमराह कर ठगी की जाती है।

इससे विभाग की छवि धूमिल होती है। साथ ही आवेदक को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि लाइसेंस संबंधी सभी आवेदकों के आवेदन पत्रों की फीस ऑनलाइन जमा कराने के बाद ही कार्यालय में स्वीकार किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें