फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शेयर मार्केट के कर्मचारी ने निवेशकों के 45 लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शेयर ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर ने अपने कर्मचारी पर दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन


पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के रेल विहार निवासी एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर ने अपने कर्मचारी पर निवेशकों के करीब 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने बुधवार को नवीन श्रीवास्तव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, रेल विहार कॉलोनी निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी के लाइसेंसी ब्रोकर हैं और शेयर ट्रेडिंग के साथ सोने के गहनों का भी कारोबार करते हैं। उनके यहां गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुरी मोहनपुर निवासी नवीन श्रीवास्तव कार्यरत था। वह कंपनी के फाउंडर मेंबर थे और बैंक से जुड़े सभी कार्य संभालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस जिम्मेदारी का दुरुपयोग करते हुए उसने निवेशकों के लगभग 45 लाख रुपये अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही कंपनी की फर्जी आईडी बनाकर निवेशकों को गुमराह किया। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से साइन किए गए चेक भी अपने परिचितों के नाम जारी कर दिए। जब इस संबंध में उससे जानकारी मांगी गई तो टालमटोल करता रहा। सही जवाब न मिलने पर पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें