फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में धारदार हथियार से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की घटना, दो पक्षों में हो गया विवाद
विज्ञापन



गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के मंझरिया बिस्टौल गांव में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। पड़ोसियों के बीच बढ़ी तकरार में लाठी-डंडा और धारदार हथियार चल गए, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया बिस्टौल निवासी राजकुमार, लहरी, सुमित, नेहा और अंजली के रूप में हुई।
पीड़ित झन्नेलाल के मुताबिक, 28 अप्रैल की रात करीब 9:50 बजे पड़ोस में रहने वाले राजकुमार, उसका बेटा सुमित, लहरी, नेहा और अंजली कुत्ते को खाना खिलाने के मुद्दे पर उलझ गए। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने झन्नेलाल के परिजनों पर हमला बोल दिया। हमले में उनके भाई अक्षयवर, पप्पू, बेटी आराधना और विनय को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घटना में अक्षयवर और पप्पू को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें