फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बीआरडी में 50 वेंटिलेटर युक्त बेड बढ़ेंगे, बड़हलगंज में 100 बेड का नया कोविड अस्पताल

Sat, 08 May 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान, इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर युक्त 50 बेड बढ़ाए जाएंगे। वेंटिलेटर शनिवार देर शाम तक गोरखपुर आएंगे, फिर इन्हें स्थापित करके मरीजों का इलाज किया जाएगा। दूसरी तरफ बड़हलगंज स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाने का फैसला हुआ है। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह मोबाइल फोन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और दक्षिणांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बेड हैं। पर्याप्त सुविधा-संसाधन भी है।

इसे कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया जा सकता है। इसका मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आईसीयू कोविड वार्ड बनाने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्देश जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को दिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दक्षिणांचल में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने का फैसला किया है। यह स्वागत योग्य है। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री से बड़हलगंज, गोला, उरुवा सीएचसी पर भी कोविड सेंटर बनाने की मांग की गई है।

 

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से है 60 किलोमीटर की दूरी

बड़हलगंज जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर पड़ता है। इस क्षेत्र में एक कोविड अस्पताल दुर्गावती हॉस्पिटल है। इसमें 40 बेड हैं, जो अक्सर भरे रहते हैं। 22 बेडों पर ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। जबकि दक्षिणांचल की आबादी लाखों में है।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी थी मुहिम
बड़हलगंज निवासी प्रणव द्विवेदी शुभम, प्रतीक कुमार, रतन शाही आदि युवाओं ने बड़हलगंज में दो सौ बेड कोविड अस्पताल बनाए जाने की मांग की सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी थी। इसी लिहाज से पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से बात की और कोविड अस्पताल की मंजूरी मिल गई।

गोरखपुर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि बड़हलगंज स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को 100 बेड कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसकी अनुमति शासन से मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट भी लगेगा। इसके लिए पाइपलाइन बिछायी जा रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी वेंटिलेटर युक्त 50 बेड जल्द ही बढ़ जाएंगे। और भी अस्पतालों में आईसीयू व वेंटिलेटर युक्त बेड बढ़ाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें