कोरोना महामारी के बीच अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बनी वैक्सीन का ट्रॉयल आरएमआरसी के विज्ञानी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक मिलकर करेंगे। इस वैक्सीन को आईसीएमआर की देखरेख में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उपलब्ध कराएगा। ट्रॉयल से पहले इंस्टीट्यूट बीआरडी और आरएमआरसी की लैब फैसेल्टी देखेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि एक माह के अंदर वैक्सीन मिल जाएगी।
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दवा और वैक्सीन पर ट्रॉयल चल रहा है, लेकिन अब तक किसी देश को सफलता नहीं मिली है। भारत बायोटेक, एम्स और आईसीएमआर भी देश के 12 सेंटरों पर वैक्सीन के ट्रायल में जुटे हैं। इनमें गोरखपुर का भी एक सेंटर शामिल है।
इसे भी पढ़ें- बिना सूचना के कोरोना मरीज भर्ती करने पर रियाज ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल सील, ये मिली खामियां
हालांकि अब तक गोरखपुर के सेंटर को वैक्सीन नहीं मिली है। इस बीच एक उम्मीद की किरण आरएमआरसी और बीआरडी पर आकर टिक गई है। बताया जाता है कि वैक्सीन का ट्रायल केवल देश के कई मेडिकल कॉलेजों में होगा। माना जा रहा है कि शुरुआती नतीजे बेहतर मिलने के बाद इसे 18 से 55 साल के लोगों पर ट्रायल किया जाएगा।