उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पैकोलिया क्षेत्र के कुनगाई और भानपुर गांव के बीच स्थित गन्ने के खेत में प्रेमी युगल करंट की चपेट में आ गया। 19 वर्षीय प्रेमी की मौत हो गई। वहीं प्रेमिका गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झुलसी युवती को इलाज के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युगल निकट के एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा में पड़ते थे। रात के वक्त खेत में मिलने आए थे। वहां सिंचाई के लिए बिजली का तार फैलाया गया था। अंधेरे में दोनों करंट की चपेट में आ गए। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार के लोग हत्प्रभ हैं।