फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक चालक की मौत, दो गंभीर

Fri, 19 Nov 2021 02:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, मथौली बाजार (कुशीनगर)।

सार

पहली दुर्घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगरुआ गांव के मोड़ पर गुरुवार की रात में हुई। जबकि दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो बाइक चालकों को मथौली बाजार सीएचसी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगरुआ गांव के मोड़ पर गुरुवार की रात में हुई। बालकुआं गांव के निवासी रमेश सैनी का 30 वर्षीय पुत्र अशोक सैनी सुबह पैकौली गांव में अपनी बहन के घर गया था। रात में वहां से झांगा-पिपराइच मार्ग से घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में होने की वजह से वह सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराकर गिर गया। हेलमेट दूर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी क्षतिग्रस्त बाइक बगल में पड़ी थी। सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर महंथ गांव निवासी रामरतन का 23 वर्षीय पुत्र रामदयाल और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर निवासी सदीक अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र नसीब बाइक से आपस में टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मथौली बाजार सीएचसी भेजा गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें