फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: सोनरा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 15 Aug 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

रहसू जनुबीपट्टी गांव का निवासी था मृतक। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में नदी से निकाला गया ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कुलकुला देवी स्थान के पास सोनरा नदी में नहाते समय 15 वर्षीय एक किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से किशोर के घर में कोहराम मच गया है। 

बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनुबीपट्टी गांव निवासी रविंद्र गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र आलोक गांव से कुछ दूर स्थित सोनरा नदी में नहाने गया था। दिन के लगभग तीन बजे नदी में नहाते समय वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे बाद उसे अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें