फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: नीदरलैंड में धमाल मचाएंगी कोमल व पूर्णिमा, भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम में चयन

Tue, 03 Oct 2023 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

उड़ीसा के विरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी कोचिंग कैंप के लिए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पूर्णिमा यादव, वंदना पटेल और कोमल पाल का चयन हुआ था। इसी कैंप में दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ।
विज्ञापन
पूर्णिमा और कोमल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की दो छात्राओं का चयन भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम में हुआ है। दोनों सात से 19 अक्तूबर तक नीदरलैंड में आयोजित हो रही है हॉकी प्रतियोगिता में धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा पूर्णिमा यादव और कक्षा 10 की कोमल पाल के भारतीय सब जूनियर हाॅकी बालिका टीम में चयन की खबर जैसे ही जिले में पहुंची खेल प्रेमियों में खुशी व्याप्त हो गई, क्योंकि करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद गोरखपुर से किसी हॉकी खिलाड़ी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ है।

बता दें कि उड़ीसा के विरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी कोचिंग कैंप के लिए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पूर्णिमा यादव, वंदना पटेल और कोमल पाल का चयन हुआ था। इसी कैंप में दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गाड़ियों के धुएं से नहीं निकलेंगे कार्बन-सल्फर, चैंबर में ही बन जाएगी स्याही
विज्ञापन


चयन पर उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने दोनों खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने की कामना की है। स्पोटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर ने दोनों खिलाड़ियाें के साथ प्रशिक्षकों को बधाई दी। स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रशिक्षक प्रेम माया, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रोली कश्यप, मुकेश यादव आदि ने भी बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें