दीपिका चिखलिया ने कहा कि सीएम योगी काफी ऊर्जावान हैं। उनसे एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई तो उन्होंने रामायण की बात की। हमसे कहा कि इसी तरह से अपनी संस्कृति को बचानी चाहिए। गोरखपुर के साथ ही यूपी का तेजी से विकास हो रहा है।
कहा कि यहां लोगाें को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिस तरह से यूपी आगे बढ़ रहा है, उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब हम दुनिया में नंबर वन देश होंगे। चंद्रयान मिशन भी सफल हुआ है, जो पूरे विश्व के लिए बड़ा संदेश है।
इसे भी पढ़ें: नोट बनाने वाले वीडियो ने चमकाया और जेल भी पहुंचाया, बैंक की मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी असलियत
सीता के रूप में किया, सुमित्रा के रूप में भी दें स्नेह
दीपिका ने कहा कि पहले सिर्फ सिनेमा था। अब कई माध्यम हैं, जिनसे लोगों को काम का मौका मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म और एप हैं। अब किसी को मलाल नहीं रहेगा कि उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिला। कलाकारों के सामने काम के मौके हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में सीता का रोल किया, तो लोगों ने खूब प्यार दिया। अब सीरियल धरती पुत्र नंदिनी में सुमित्रा के रूप में हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे लोग इस रूप में भी प्यार दें।
इसे भी पढ़ें: राहुल ने जग्गा से सीखा... फिर खुद बन बैठा नकली नोट का सौदागर, पहचानने में बैंककर्मियों के भी छूट गए पसीने
उन्होंने कहा कि सिनेमा से लेकर समाज तक में आए बदलाव के बावजूद नई पीढ़ी भी धार्मिक सीरियल को खूब पसंद करती है। कोविड काल में रामायण दोबारा प्रसिद्ध हुआ। अभी भी बहुत से धार्मिक सीरियल चल रहे हैं। भगवान से जुड़ी हुई धार्मिक कहानियों में लोगों की रुचि है। लोग इसमें आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर बाबा गोरखनाथ की धरती है। कुछ ही दूरी पर भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या है। यहां आना सौभाग्य की बात है।
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान की सफलता में गोरखपुर के होनहार भी, दंपती ने बनाया कैमरा-सेंसर, इन पर था ये जिम्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने बुधवार शाम करीब 6:30 बजे भौवापार स्थित मुंजेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई थी।
पीआरओ मनोज कश्यप ने बताया कि दीपिका चिखलिया गोरखपुर में वेब सीरिज 'वकील मैडम' की शूटिंग के लिए आईं हैं। मंदिर में दर्शन के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष अखिलेश गिरी, संजय गिरी, विकास गिरी, कन्हैया गिरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।