फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बॉडी वार्न कैमरों से लैस हुई ट्रैफिक पुलिस, अब आसानी से कैद होगी हर गतिविधि

Sun, 20 Jun 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस को मिले 95 बॉडी वार्न कैमरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस भी अब बॉडी वार्न कैमरे से लैस हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत रविवार को अब यहां ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पर भी बॉडी वार्न कैमरा लग गया। जिसमें वाहन चेकिंग से लेकर चालान करने सहित हर गतिविधि अब आसानी से कैद होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखने के लिए गोरखपुर को मिले 95 बॉडी वार्न कैमरों में से 60 कैमरे रविवार को टीआई टीएसआई हेड कांस्टेबल को एसपी ट्रैफिक रामसेवक गौतम ने ट्रैफिक कार्यालय पर वितरण किया। ताकि इन कैमरे के जरिए वाहन चालकों पर नजर रखी जा सकेगी। बॉडी वार्न कैमरों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी व वाहन चालक की प्रत्येक गतिविधियों की रिकॉर्डिंग हो सकेगी।

अभद्रता करने वालों की फुटेज होगी कैद
दरअसल, अक्सर सड़कों पर लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से उलझते हुए नजर आते हैं। अब बॉडी वार्न कैमरे मिलने से यातायात पुलिसकर्मियों को सहायता मिलेगी। क्योंकि, किसी ने अभद्रता की तो घटना फुटेज कैमरे में कैद होगी, जिसके आधार पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बॉडी वार्न कैमरा

यह कैमरे पुलिसकर्मी की शर्ट पर कंधे के पास लगेगा। इस कैमरे के जरिए पुलिसकर्मी और नागरिकों के बीच होने वाली सभी बातचीत वीडियो के साथ रिकॉर्ड होगी। जीपीएस और जीपीआरएस के जरिए यह सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सकेगा। इस कैमरे की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात कर्मियों को दिया गया कैमरा
इन कैमरों की खासियत यह है कि वीडियो व रिकॉर्डिंग को आसानी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। एसपी ट्रैफिक रामसेवक गौतम ने बताया कि शासन द्वारा 95 बॉडी वार्म जीपीएस इंफ्रा रेजर ऑडियो वीडियो युक्त कैमरा विभाग को मिला है। इनमें से 60 कैमरों को टीआई टीएसआई हेड कांस्टेबल को वितरण  किया गया। जिससे घटना की वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी होती रहेगी। इन कैमरों को शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात ट्रैफिक टीआई टीएसआई हेड कांस्टेबल को दिया गया है। कैमरे को प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी वर्दी में लगाएगा। ये कैमरे ड्यूटी के दौरान चालू रहेंगे। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार भी आएगा। यह कैमरा पुलिस के कामकाज खासकर ट्रैफिक के समय बहुत मददगार साबित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें