फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर कार हादसा: गंडक नहर में डूबे तीसरे युवक का भी मिला शव, दो दोस्तों की पहले ही हो चुकी है मौत

Sat, 12 Aug 2023 01:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी,कुशीनगर।

सार

भीम सिंह अपने दो भाइयों और दो बहनों में छोटे हैं। भीम के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को फोन किए तो बताया कि परतावल में हूं, कपड़ा खरीद रहा हूं। देर हुई तो फिर फोन पिता ने किया तो भीम ने कप्तानगंज में होने की बात बताई। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
कुशीनगर कार हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बृहस्पतिवार की देर रात रामकोला थानाक्षेत्र के दामोदरी गांव के सामने गिरे कारसवारों में तीसरे युवक का शव शनिवार को मिला। वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य दो युवकों के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हो गया था। 

विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी निवासी भीम सिंह सपहा गांव के पूर्व प्रधान राजन कुशवाहा के साथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर पैदा हुई भांजी को देखने गए थे। वापसी के दौरान भीम सिंह राजन को सपहां छोड़ दिया और उनकी कार लेकर घर के लिए चला था। रात करीब 11 बजे अपने दोस्त बंधवा गांव निवासी सुबोध मणि, दरवाजे पर गांव के गुड्डू यादव और बभनौली निवासी मनोज यादव मिल गए।

इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में पलटी, दम घुटने से दो की मौत, एक लापता

विज्ञापन

उन तीनों को साथ लेकर बभनौली चौराहा पर पहुंचे तो वहां पर दुकानें बंद थीं। दोस्तों ने घर जाने की बात कही, लेकिन भीम ने जिद्द पकड़ लिया और दोस्तों को लेकर सिंगहा चौराहा पर जा रहा था। आधी रात को अभी रामकोला थाना क्षेत्र के दमोदरी पुल के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर उफनाई मुख्य पश्चिम गंडक नहर में गिर गई।

कार में सवार सुबोध मणि (42) किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। उनके शोर मचाने पर गांववाले रात को पहुंचे, लेकिन गंडक में पानी अधिक होने के कारण रात को मदद नहीं कर सके। शुक्रवार को सुबह झुलनीपुर बैराज से पानी कम कराने के बाद गांववालों ने गंडक में डूबी कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें: सिगरेट पीने की तलब पी गई दो दोस्तों की जिंदगी, नहर में गिरी कार; चाहकर भी मदद नहीं कर सके लोग
विज्ञापन

कुशीनगर कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
कार में सवार बंधवा निवासी गुड्डू यादव (28) और बभनौली गांव निवासी मनोज यादव (25) की मौत हो चुकी थी, जबकि कार चालक भीम सिंह (40) लापता था। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम चालक की तलाश कर रही थी। चारो दोस्त थे। इनमें भीम सिंह का शव शनिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिश्रौली गांव के पास मिला, जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें