फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से हैवानियत मामला: 72 घंटे में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक से चलेगा केस

Sat, 12 Aug 2023 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची से हैवानियत करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। उसके खिलाफ 72 घंटे में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त और जल्द सजा दिलाने की कोशिश पुलिस करेगी।

 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के एक गांव में मां के बगल में सोई तीन साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या व उसके शव के साथ कुकर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस का ट्रायल कराने की भी सिफारिश की है।

विज्ञापन


पुलिस शासकीय अधिवक्ता की मदद से कोर्ट में पैरवी करेगी, ताकि आरोपी को जल्द और सख्त सजा मिल सके। इसके पहले गीडा इलाके में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में भी पुलिस ने 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उसका ट्रायल भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में होना है।

इसे भी पढ़ें: सिगरेट पीने की तलब पी गई दो दोस्तों की जिंदगी, नहर में गिरी कार; चाहकर भी मदद नहीं कर सके लोग

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके में बीते छह अगस्त की रात में मां के साथ सोई तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी थी कि इसी बीच आठ अगस्त की सुबह मासूम की लाश मिल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत और कुकर्म की पुष्टि हुई थी।

इसे भी पढ़ें: राप्ती-सरयू उफनाईं, नेपाल के पानी ने रोके बड़हलगंज-कछरांचल के कई रास्ते

पुलिस ने जांच में पाया कि मिथिलेश विश्वकर्मा ने अपहरण किया। बच्ची के रोने पर उसे पटक दिया था। इसके बाद उसने लात-घूसों से पिटाई की थी। बच्ची की मौत के बाद उसके शव के साथ कुकर्म करने के बाद फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का अंडरवियर भी बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: सामान्य वर्ग की सीटें भरने के करीब, आरक्षण में खामियों से विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची से हैवानियत करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। उसके खिलाफ 72 घंटे में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त और जल्द सजा दिलाने की कोशिश पुलिस करेगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें