गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के निकट शहीद गली, कौवाबाग के पास सोमवार को 24 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, बिछिया जंगल तुलसीराम मल्लाह टोला निवासी करन निषाद ने चौकी कौवाबाग पर युवक का शव मिलने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।