पुलिस और एसडीआरएफ ने दो दिन तक नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार रात डेरवा गांव की एक महिला ने नदी में शव देखने की सूचना दी। सूचना मिलने पर शुभम के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण रविवार सुबह शव को नदी से बाहर निकाला गया। पहचान शुभम के चाचा ने की।
झंगहा थानाक्षेत्र के फैलहा टोला निवासी 12 वर्षीय शुभम यादव का शव तीन दिन बाद बड़हलगंज थानाक्षेत्र के पटना घाट पुलिस चौकी अंतर्गत डेरवा गांव के पास गोर्रा नदी में मिला। शुभम 18 सितंबर को नौवाबारी पलिपा स्थित एक निजी स्कूल में छात्र का बैग मिला था। उसी दिन उसकी साइकिल और स्कूल आईडी गोर्रा नदी के इटौवा पुल पर मिली थी।
विज्ञापन
लापता होने के बाद परिजन सदमे में थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने दो दिन तक नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार रात डेरवा गांव की एक महिला ने नदी में शव देखने की सूचना दी। सूचना मिलने पर शुभम के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण रविवार सुबह शव को नदी से बाहर निकाला गया। पहचान शुभम के चाचा ने की।
शुभम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और पढ़ाई में होनहार था। उसके चाचा राजेश यादव आरपीएफ में कार्यरत हैं, जबकि पिता खेती करते हैं। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। परिजनों ने सवाल उठाया है कि शुभम स्कूल से अचानक क्यों निकला, यह अब जांच का विषय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।