फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिया के नीचे पानी में मिला मजदूर का शव, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। खजनी क्षेत्र के सहसीं गांव में बृहस्पतिवार सुबह पुलिया के नीचे पानी में एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी बाबूराम निषाद (38) पुत्र गौरी निषाद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, बाबूराम मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण टहलने के लिए पुलिया की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बाबूराम को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि पुलिया के पास मौजूद रहने के दौरान उसे दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गया।
बाबूराम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गौरी निषाद राजमिस्त्री हैं, जबकि बाबूराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। इनमें चार बेटियों की शादी हो चुकी है। बाबूराम अपने पीछे पत्नी, 19 वर्षीय बेटे निखिल और 11 वर्षीय बेटी बेबी को छोड़ गया है। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें