फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच दिन से लापता 80 वर्षीय वृद्धा का झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के बसुधा गांव में पांच दिन से लापता 80 वर्षीय वृद्धा फूल देवी का शव शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में मिला। शव से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बसुधा गांव निवासी फूल देवी कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थीं। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उनकी गुमशुदगी की सूचना गांव के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में भी साझा की गई थी।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुछ ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर गए तो झाड़ियों में एक शव पड़ा दिखाई दिया। पास जाने पर शव से दुर्गंध आ रही थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में परिजन ने शव की पहचान फूल देवी के रूप में की।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक फूल देवी मानसिक रूप से बीमार थीं। उनके पति रामराज सिंह का करीब 20 वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वृद्धा की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें