मधुमेह मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत खानपान के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी कोताही बरतना सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है।
मनुष्य जो भी खाना खाते हैं उसके पचने से शुगर निकलता है। इसी ग्लूकोज से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन जिन लोगों के सेल्स ग्लूकोज को एब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं वो खून में मिल जाते हैं। इससे उसके ब्लड में शुगर लेवल ज्यादा हो जाता है, ऐसे में मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
यही वजह है कि डॉक्टर्स शुगर पेशेंट को थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहने की सलाह देते हैं। वैसे दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी डायबिटीज मरीज के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
सौंफ हमेशा खाने को पचाने का काम करता है। इससे मधुमेह के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल एकदम कंट्रोल में रहता है। ओपन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड साइंस के शोध के अनुसार, सौंफ के दानों में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं ये बेहद शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट हैं।