फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आज से ब्लॉकों पर मिलेंगे नामांकन पत्र, वहीं पर मतदान व मतगणना भी होगी

Tue, 06 Jul 2021 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 400 और अनारक्षित को 800 रुपये में मिलेगा नामांकन पत्र।
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्र, मंगलवार यानी आज से आठ जुलाई को नामांकन से पूर्व तक, ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मिलेंगे। निर्धारित तारीख पर ब्लॉक कार्यालय पर ही मतदान और मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। सिर्फ जीत का प्रमाणपत्र मुख्यालय से दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक, उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय है। मतदान 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक, जबकि उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना होगी। 

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और अनारक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये में नामांकन पत्र मिलेगा। इसी तरह आरक्षित के लिए ढाई हजार रुपये और अनारक्षित वर्ग के दावेदार के लिए पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।
विज्ञापन


नामांकन के समय अक प्रस्ताव व एक अनुमोदक होना अनिवार्य है। दोनों उसी ब्लॉक के होने चाहिए। हर प्रत्याशी चुनाव में दो लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें