फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सिद्धार्थनगर में मतदान से पहले बीडीसी को पीटा, पुलिस ने शांत कराया मामला

Sat, 10 Jul 2021 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

मतदान से पहले ही मची अफरा-तफरी। पुलिस ने शांत कराया मामला।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मतदान से पहले बवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान से पहले शनिवार को सुबह 10.30 बजे सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की पिटाई कर दी गई। जिसके कारण मतदान से पहले ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ब्लॉक की ओर जाने वाले रास्ते पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुछ लोगों ने अचानक पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस फोर्स ने भीड़ को हटाकर मामले को शांत कराया। 

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए यहां भाजपा प्रत्याशी रेनू मिश्रा और निर्दल प्रत्याशी प्रियंका सिंह मैदान में हैं। 

निर्दल प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय यादव की बेवजह पिटाई कर दी। दहशत का माहौल पैदा कर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार बेरोकटोक मतदान केंद्र के अंदर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें