पुरुषार्थ ने कहा कि जिस तरह से युवाओं ने 2014 में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी व 2017 में उत्तर प्रदेश की लोकतंत्र विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था , उसी तरह से आगे भी करेंगे। राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ इस लड़ाई में युवा भाजपा का ही साथ देना है एतिहासिक विजय के साथ उत्तर प्रदेश की बागडोर दोबारा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपनी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष की राष्ट्रीय पहचान
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने कहा क्षेत्रीय अध्यक्ष की पहचान राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में है। वह भाजयुमो के प्रदेश मंत्री के रूप में युवाओं का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब गोरखपुर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का दायित्व निश्राएंगे। इस मौके पर रितेश सिंह, मुकेश सिंह, विवेकानंद सिंह, विद्यामणि सिंह, अखिल देव, सुमित राय, दिलिप मिश्रा, अभय शुक्ला, अमित नारायण मल्ल, अमित राम त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय, सत्येंद्र जायसवाल, संजू यादव, सत्यार्थ मिश्रा, सत्यजीत सिंह, अच्युतानंद, हर्ष श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, शुभम कश्यप, शिवम राय, प्रदीप निषाद, रवि सिंह, विजय यादव, सौरभ दुबे, विशाल यादव, विपुल मिश्रा, मनोज सिंह, राहुल गिरी, हिमांशु सिंह, नीरज सिंह शुभम, मोहित बहल, हेमंत मिश्रा, पंकज यादव, छात्रनेता रंजीत सिंह श्रीनेत, अश्वनी दीक्षित, अभिषेक, अंबिकेश मौजूद रहे हैं।
गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन
मीडिया प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार गोरखपुर आने वाले क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर भी गए। वहां गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया है।