फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Result: गोरखपुर-बस्ती मंडल में सुरक्षित सीटों पर भगवा परचम, आठ में से सात सीटें जीतीं

Sat, 12 Mar 2022 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आठों सुरक्षित सीटों पर बसपा तीसरे स्थान पर खिसक गई है। छह सीटें ऐसी हैं, जहां सपा-सुभासपा गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती और गोरखपुर मंडल की अनुसूचित जाति बहुल आठ में से सात विधानसभा सीटें भाजपा जीत गई है। सपा व सुभासपा गठबंधन को एक सीट मिल सकी है।  

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार की देर रात जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक अनुसूचित जाति बहुल विधानसभा सीटों पर भाजपा का दबदबा है। बसपा या फिर कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका है। बसपा का कैडर वोटर भी शिफ्ट हो गया है।

इसी का नतीजा है कि बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब है। आठों सुरक्षित सीटों पर बसपा तीसरे स्थान पर खिसक गई है। छह सीटें ऐसी हैं, जहां सपा-सुभासपा गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा है। महराजगंज की सुरक्षित सीट पर निर्दलीय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।    

 

 

विज्ञापन

सुरक्षित विधानसभा सीटें

गोरखपुर बांसगांव
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
डॉ विमलेश पासवान भाजपा 87,224
डॉ संजय कुमार  सपा 54,915
रामनयन आजाद बसपा 37,204

खजनी
प्रत्याशी  दल  प्राप्त मत
श्रीराम चौहान भाजपा 90,210
रूपावती सपा  53,109
विद्यासागर बसपा 46,427

महराजगंज सदर  
प्रत्याशी  दल प्राप्त मत
जयमंगल कन्नौजिया भाजपा 1,36,071
निर्मेष मंगल  निर्दलीय  59,168
ओमप्रकाश  बसपा 20,337

देवरिया सलेमपुर
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
भाजपा विजय लक्ष्मी 68,499
सुभासपा मनबोध प्रसाद 54,670
बसपा  राजेश भारती 17,685

सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु
प्रत्याशी दल  प्राप्त मत
श्यामधनी राही भाजपा 122225
विजय पासवान सपा 91020
कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया बसपा 26399

कुशीनगर रामकोला
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
विनय प्रकाश गौड़ भाजपा 1,15,057
पूर्णमासी देहाती सुभासपा 46,498
विजय कुमार बसपा 20,243
 
संतकबीरनगर धनघटा
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
गणेश चंद्र भाजपा  83,241
अलगू प्रसाद सुभासपा 72,688
संतोष बेलदार बसपा 40,693
 
बस्ती महादेवा  
प्रत्याशी दल प्राप्त मत
दूधराम सुभासपा 83,350
रवि सोनकर भाजपा 77,655
लक्ष्मीचंद्र खरवार  बसपा 40,207

 
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में सपा-बसपा का खाता नहीं खुला
गोरखपुर मंडल में सपा व बसपा का खाता तक नहीं खुला है। इस मंडल की 28 में से 27 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं। महराजगंज की फरेंदा सीट से कांग्रेस को जीत मिली है। 2017 के विधानसभा चुनाव में देवरिया की भाटपाररानी सीट सपा ने जीती थी, लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा है। भाटपाररानी से भाजपा को जीत मिली है। इसी तरह गोरखपुर के चिल्लूपार से बसपा जीती थी, जिसपर भाजपा का कब्जा हो गया है।  

तीन सीटों पर पहली बार मिली जीत
मंडल की तीन सीटें ऐसी हैं, जिनपर भाजपा व उसके सहयोगी दलों को पहली बार जीत मिली है। देवरिया की भाटपाररानी सीट पर पहली बार कमल खिला है। यह सीट लंबे समय से सपा के पास थी। इसी तरह गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से भाजपा पहली बार जीती है। महराजगंज की नौतनवां सीट भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के पास है। इसपर भी पहली बार जीत मिली है।  

निर्दलीय को सपा-बसपा से ज्यादा वोट
महराजगंज सदर (सुरक्षित) सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निर्षेश मंगल को सपा और बसपा प्रत्याशियों से ज्यादा वोट मिले हैं। इस सीट से भाजपा को जीत मिली है, लेकिन बसपा व सपा तीसरे-चौथे स्थान पर हैं।  

भाजपा को एक सीट का नुकसान
इस चुनाव में सुरक्षित की एक सीट का भाजपा को नुकसान हुआ है। 2017 के चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी आठ सीटें भाजपा ने जीती थीं, लेकिन इस बार बस्ती की महादेवा सीट सपा-सुभासपा गठबंधन ने जीत ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें