फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष: हर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला लगाएगी भाजपा, कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारियां

Wed, 15 Sep 2021 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में बीस वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर सात अक्तूबर तक जिले में सेवा समर्पण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और राज्य की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा हर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला लगाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में बीस वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर सात अक्तूबर तक जिले में सेवा समर्पण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। 17 सितंबर को स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान समेत कई कार्यक्रम होंगे।

19 सितंबर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य और जिला स्तर पर रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। 20 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


21 सितंबर से बूथ स्तर पन्ना प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा और 24 सितंबर को बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन कराया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर तक क्षेत्र के 12 जिलों के 147 ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। मेले में जन शिकायतें सुनीं जाएंगी और जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्रों को उनका लाभ दिलाया जायेगा।
विज्ञापन


इस दौरान बूथ विजय अभियान के तहत सात अक्तूबर तक कार्यकर्ता जनता में सरकार की उपलब्धियां लेकर जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें