फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जिला पंचायत अध्यक्ष पद लिए भाजपा-सपा के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, पुलिस से हुई झड़प

Sat, 26 Jun 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अर्तयामी सिंह आ गए। उनके अंदर आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने लगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान अंदर जाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झड़प हुई। घंटों चली झड़प में एसपी को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं।  

विज्ञापन


नामांकन को लेकर सपा और भाजपा उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे, जहां अंदर जाने को लेकर कहासुनी होने लगी। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने तीन लोगों को जाने की अनुमति सपा कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ता और अधिक संख्या में जाना चाहते थे, इसको लेकर हो हल्ला और हंगामा शुरू हो गया।

उसी दौरान थोड़ी देर बाद भाजपा उम्मीदवार भी आ गए, जहां एसडीएम ने तीन की संख्या में जाने दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंखड प्रताप सिंह को धक्का देकर पुलिस ने गेट से बाहर कर दिया। इसी दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अर्तयामी सिंह आ गए। उनके अंदर आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करने लगे।
विज्ञापन


कृषि मंत्री और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हुटिंग देख पुलिस कर्मी सहम गए। हंगामा बढ़ता देख एसपी श्रीपति मिश्र पहुंचे, जहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने धक्का देकर सपाइयों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस का रूख देख कुछ सपाई मौके से खिसक लिए, एसपी श्रीपति मिश्र ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ विधिक कारवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें