फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन को दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन को दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन

देवरिया। कोविड महामारी की रोकथाम व संभावित तीसरी लहर से निबटने की तैयारी जोरों पर चल रही है। शुक्रवार को जागृति सेवा संस्थान ने जिला प्रशासन को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि इंडियन कोविड 19 रूरल सेवा की ओर से इजराइल से आयत किए हुए पांच व इंडियन टाउन सेवा ने दो कंसन्ट्रेटर जागृति के माध्यम से प्रशासन को उपलब्ध हुए हैं। इस मौके पर इंडियन कोविड 19 रूरल सेवा के सौरभ चावला व अनिषा तथा इंडियन टाउन सेवा के शिल्पी व निखिल ने खुशी जताई। जागृति जिला प्रशासन को अबतक 22 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 35 पल्स ऑक्सीमीटर, 90 पीपीई किट व मिशन ऑक्सीजन के तहत जिले का सबसे बड़ा, एक हजार एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने में प्रशासन को सहयोग दे रही है। जागृति यात्रा व जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल के संस्थापक शशांक मणि ने कहा की मुझे खुशी है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में मेरी टीम जिला प्रशासन की मदद करने में सफल रही है। हमने जो राष्ट्रीय नेटवर्क बनाया है, मिशन ऑक्सीजन द्वारा समर्थन और हमारी स्थानीय टीम की मेहनत से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें