फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा के श्रीराम, बसपा के दारा, विद्यासागर व सपा की काजल, संजय ने किया नामांकन

Thu, 10 Feb 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नामांकन के 5वें दिन सबसे अधिक 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी के नाम से एक और पर्चा दाखिल।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजू चौहान नामांकन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को प्रदेश सरकार के मंत्री व खजनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चौहान, बसपा के प्रत्याशी दारा सिंह निषाद, विद्यासागर, सपा प्रत्याशी काजल निषाद व डॉ. संजय कुमार सहित 37 प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन कराया है।

विज्ञापन

 
कुछ प्रत्याशियों ने पहले भी नामांकन किया था, उनके प्रस्तावकों ने दूसरा पर्चा भरा है। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावक मंकेश्वरनाथ पांडेय ने उनके नाम से चौथे सेट का पर्चा दाखिल किया है। अब नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन का समय बचा है। शुक्रवार, नामांकन का आखिरी दिन है।

खजनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चौहान व बसपा प्रत्याशी विद्यासागर ने पर्चा दाखिल किया है। यहीं से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीनबंधु, बहुजन मुक्ति मोर्चा से अमिता, राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी से राजकुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशी ऋषि कपूर ने नामांकन किया है। सपा प्रत्याशी रूपावती ने एक सेट पर्चा और दाखिल किया है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी काजल निषाद, बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश निषाद ने भी नामांकन कराया है। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. संजय व आंबेडकर जन मोर्चा से श्रवण कुमार निराला ने भी पर्चा भरा। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी दारा सिंह निषाद, निर्दलीय हरिराम निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रूदल, निर्दलीय स्वामी डॉ. विनय, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीनारायण विश्वकर्मा, मौलिक अधिकार पार्टी से हरिसेवक निषाद, निर्दलीय घनश्याम निषाद ने नामांकन किया।
 
 

Trending Videos

पिपराइच से कांग्रेस की सुमन ने नामांकन किया तो सहजनवां से लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) से प्रशांत राम त्रिपाठी, विकासशील इंसान पार्टी से मनोज कुमार ने पर्चा भरा है। इसी विधानसभा से कांग्रेस से मनोज यादव एवं निर्दलीय राकेश गुप्ता ने एक-एक सेट पर्चा और दाखिल किया।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से आरक्षित समाज पार्टी के अजय शंकर श्रीवास्तव, निर्दलीय मेवा लाल, सीमा गौतम, संत धर्मवीर चोटीवाला, भारतीय सौजन्य पार्टी से अरुण बच्चन ने पर्चा भरा। सरवर पार्टी से सरवर अली की ओर से भी एक और सेट में नामांकन किया गया।

चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय समाज पार्टी के चिंतामणि पांडेय, आम आदमी पार्टी से सूरज कुमार, जन अधिकार पार्टी से रवींद्र ने नामांकन किया। चौरीचौरा विधानसभा से निर्दलीय प्रशांत सिंह, विकासशील इंसान पार्टी के रामनाथ निषाद, जन अधिकार पार्टी के राजेश मौर्या ने नामांकन किया है।


 

उम्मीदवारों की संपत्ति

भाजपा के श्रीराम चौहान के पास 2.71 करोड़ की संपत्ति
खजनी सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान करोड़पति हैं। चौहान दंपती के पास कुल 2.71 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें पत्नी के नाम 1.40 करोड़ की चल और 92.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। श्रीराम के पास एक रिवाल्वर भी है। उन पर बस्ती के हरैया थाने में एक मुकदमा दर्ज है। 64 वर्षीय श्रीराम ने वर्ष 1975 में शिवहर्ष किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती से परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

सपा : काजल निषाद के पास 1.33 करोड़ की संपत्ति

कैंपियरगंज विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद व उनके पति के पास कुल 1.33 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें, करीब नौ लाख की चल और 1.24 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। काजल पर चुनावी जनसभा के दौरान सड़क जाम करने के आरोप में बेलीपार थाने में एक मुकदमा दर्ज है। 40 वर्ष की काजल के पास पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं। उन्होंने मुंबई से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। ब्यूरो


सपा : संजय के पास 12.20 करोड़ की संपत्ति, 6.35 करोड़ का कर्ज भी

गोरखपुर। बांसगांव सीट से सपा उम्मीदवार संजय कुमार और उनकी पत्नी के पास कुल 12.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें, करीब 88 लाख रुपये की चल और 11.32 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 6.35 करोड़ रुपये का बैंक आदि का कर्ज भी है। संजय पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है। संजय के हाथ में 4.80 लाख रुपये और उनकी पत्नी के हाथ में 40 हजार रुपये नकद है। उनके पास तीन लग्जरी गाड़ी है। संजय के पास 4.40 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 8.80 लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं। ब्यूरो

 
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी दारा सिंह पर चार मुकदमे

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार दारा सिंह निषाद पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें तीन मुकदमे बड़हलगंज और एक दोहरीघाट थाने में दर्ज है। 53 वर्षीय दारा के पास कुल 30.58 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास 6.58 लाख व उनकी पत्नी के पास चार लाख की चल संपत्ति है। इसी तरह उनकी पत्नी के नाम 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। वह हाईस्कूल पास हैं।

करोड़पति है विद्यासागर, दो असलहे भी

खजनी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विद्यासागर व उनकी पत्नी के पास कुल 1.88 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास 29.19 लाख रुपये की चल और 1.59 करोड़ की अचल संपत्ति है। 49 वर्षीय विद्यासागर के पास एक रिवाल्वर व एक राइफल है। उनपर व उनकी पत्नी पर करीब 46 लाख रुपये का कर्ज भी है। उनपर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें