फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा: 9 अगस्त को लखनऊ से होगी शुरुआत, गोरखपुर-महराजगंज में सीएम-प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 06 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराने के अभियान के क्रम में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। इसकी शुरुआत आगामी नौ अगस्त को राजधानी लखनऊ से होगी। इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी व पंकज चौधरी( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी महराजगंज में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 10 या 11 अगस्त में से किसी एक दिन होगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बुधवार को पार्टी कार्यालय (रानीडीहा) पर संगठन के पदाधिकारियों एवं मॉनिटरिंग टीम की बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की जिलेवार जानकारी ली।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराने के अभियान के क्रम में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। इसकी शुरुआत आगामी नौ अगस्त को राजधानी लखनऊ से होगी। इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे।

इसके बाद सीएम योगी गोरखपुर की और प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज की तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसकी अगुवाई करेंगे। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में होने वाली तिरंगा यात्रा की तिथि शीघ्र तय हो जाएगी, ऐसे में तैयारी में अभी से लग जाने की जरूरत है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का हर घर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प राष्ट्र प्रथम की भावना का उद्घोष है। इसको जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कर देने वाले इस अभियान में भाजपा का हर कार्यकर्ता लग जाए, संगठन की ऐसी अपेक्षा है। संचालन अभियान के सह संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, अनादि प्रिय पाठक, दिनेश प्रताप सिंह, हरिनाथ भाई, सर्वदीप सिंह सनी, मधुसूदन पांडेय, निहाल मिश्र, अभिषेक मिश्र, संदीप पांडेय, राजेश पाल सूर्यवंशी, सुधाकर यादव, संदीप उपाध्याय, अखिलानंद त्रिपाठी व प्रखर पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक से दो किमी लंबी निकलेगी तिरंगा यात्रा
भाजपा महानगर इकाई की कार्यशाला बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि प्रत्येक मंडलों में 10 से 12 अगस्त तक एक से दो किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व वीर बलिदानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

13 से 15 अगस्त तक सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने और संचालन महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। कार्यशाला में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, उपसभापति पूनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, अजय श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें