फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चौरीचौरा सीट पर भाजपा के बागी ने बढ़ाई मुश्किल, खजनी विधायक अब भी नाराज

Thu, 17 Feb 2022 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अजय को मनाने की खूब कोशिश हुई। पार्टी आलाकमान ने भाजपा के बड़े नेता को मनाने की जिम्मेदारी भी दी थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चौरीचौरा विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार अजय कुमार सिंह टप्पू बगावत करके चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इस सीट से विधायक संगीता यादव का टिकट काटकर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद को प्रत्याशी बनाया गया। सरवन भाजपा के चिह्न पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से टिकट के दावेदार रहे टप्पू को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, अब चुनाव चिह्न भी मिल गया है। वे चुनाव प्रचार में तेजी से जुटे हैं।

विज्ञापन


इससे पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थक परेशान हैं। वोट बंटवारे का डर सता रहा है। बताया जा रहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अजय को मनाने की खूब कोशिश हुई। पार्टी आलाकमान ने भाजपा के बड़े नेता को मनाने की जिम्मेदारी भी दी थी, लेकिन बात नहीं बन सकी।  

सहजनवां : नाराजगी दूर, एक मंच पर आए

प्रदीप शुक्ला को प्रत्याशी बनाया तो टिकट के दावेदार नाराज हो गए। इनमें आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर दुबे के नाम शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक सब खामोश रहे। इस बीच मान-मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। अब सभी दावेदार एक प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं। सब मिलकर पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे पार्टी व प्रत्याशी ने राहत की सांस ली है।

 

विज्ञापन

चिल्लूपार : नाराज नेता माने, चुनाव प्रचार में जुटे

राजेश त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे टिकट के दावेदार व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला और महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द नाराज हो गईं। प्रत्याशी और पार्टी नेता की मुश्किल भी बढ़ गई। नाराज नेताओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कवायद चलती रही। इस बीच खबर आई कि नाराज नेता मान गए हैं। अब पार्टी के लिए वोट मांगने का काम करेंगे।

गोरखपुर शहर : नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल मांग रहे वोट

शहर विधानसभा क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया गया है। इस बीच नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की नाराजगी की खबरें आईं। वह मामले में कुछ खुलकर बोल नहीं रहे थे। पार्टी की महानगर इकाई ने सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम कराया और नगर विधायक को आमंत्रित किया। नगर विधायक समय से पहले कार्यक्रम में आ गए। इससे नाराजगी की चर्चा पर विराम लग गया। नामांकन समारोह में भी विधायक रहे। अब शहर में घूमकर भाजपा व प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।  


खजनी : विधायक की नाराजगी जस की तस

विधायक संत प्रसाद का टिकट काट दिया गया। साथ ही योगी सरकार के मंत्री व संतकबीरनगर की धनघटा सीट से विधायक श्रीराम चौहान को प्रत्याशी बनाया गया। इसपर विधायक संत प्रसाद ने नाराजगी जताई और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को बाहरी बता दिया। खबर है कि संत प्रसाद की नाराजगी दूर नहीं हुई है। वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं।

पिपराइच : टिकट के दावेदार ने छोड़ी भाजपा

पिपराइच से टिकट के दावेदार व जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद ने सपा का दामन थाम लिया है। कुछ और दावेदार थे, लेकिन सब मान गए हैं। एक प्लेटफॉर्म पर आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।


गोरखपुर ग्रामीण : दावेदार अब मांग रहे वोट

इस सीट से भाजपा विधायक विपिन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जब चुनाव का एलान हुआ था, तब दावेदारों की संख्या ज्यादा थी। हौसिला सिंह, उमेश अग्रहरी और जितेंद्र बहादुर चन्द भी दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिल सका। अब सब पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। उमेश अग्रहरी शहर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। जितेंद्र बहादुर चन्द सहजनवां क्षेत्र में वोट मांग रहे हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें