फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने सीएम योगी प्रति जताया आभार, कहा- 'ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में मेरा साथ दें'

Fri, 25 Sep 2020 08:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन और सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने योगी सरकार के अफीम की खेती और ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने के निर्देश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफीम की खेती और ड्रग्स के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ जो करवाई के निर्देश दिए हैं, मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरा हौसला बढ़ाया है। मैंने देश में चल रहे ड्रग्स के काले कारोबार के खिलाफ संसद में आवाज उठाई थी। ताकि देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का सफाया होगा जो इस काले कारोबार से जुड़े हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि नशा मुक्त भारत मेरा सपना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला नशा मुक्त भारत में ऐतिहासिक कदम होगा। किसी भी देश की दिशा और दशा युवा पीढ़ी के हाथों में होती है।
विज्ञापन


ऐसे में भारत की युवा पीढ़ी को साफ सुथरा और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना होगा। इसके लिए मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करूंगा कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में मेरा साथ दें ताकि देश को नशा मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें