महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 13 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं।
अब तक जिले में कोरोना के कुल 4892 केस हुए हैं। जिसमें कोरोना के सक्रिय मामले 3810 हैं। अबतक 1015 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 67 लोगों की मृत्यु हुई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले के घुघली ब्लॉक में एक, सदर चार, मिठौरा में एक,पनियरा में एक, फरेंदा में चार और अन्य जगहों पर जांच में दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
व्यापारियों की जांच हुई, पांच कोरोना पॉजिटिव
सीएचसी बनकटी की टीम ने सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। कस्बे के व्यापारियों ने कोरोना जांच कराई।
कुल 159 लोगों में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनको होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल की मौजूदगी में नगर पंचायत के व्यापारियों की जांच की गई।