फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य आरएन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता, मनोज तिवारी बोले- मुंबई में रोशन किया यूपी का नाम

Fri, 14 Jan 2022 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य आरएन सिंह को श्रद्धांजलि देने मुंबई से उद्योगपति, सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र के लोग गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य आरएन सिंह को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के भरौली गांव से रोजी- रोटी की तलाश में मुंबई गए आरएन सिंह ने मुंबई में गोरखपुर सहित पूरे यूपी का नाम रोशन किया। हजारों लोगों को रोजगार देने के साथ- साथ सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह कहना है दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी का। वे भरौली (गोला बाजार) में आरएन सिंह की तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन

           
महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य आरएन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आरएन सिंह मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के अभिभावक थे। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने का भी काम किया। हजारों उत्तर भारतीयों को रोजगार देने के साथ- साथ मुंबई में महत्वपूर्ण स्थान पर उत्तर भारतीय भवन की शानदार इमारत खड़ी की।
 
आरएन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजीपी पीसी मीणा, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, मुंबई के वरिष्ठ भाजपा नेता आर यू सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, मुंबई फिल्म फेडरेशन के महासचिव अशोक दुबे, पूर्व विधायक रमेश सिंह, उद्योगपति विजय सिंह, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी समाजसेवी बीडी सिंह, एच एन सिंह, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह 'कौशिक', पत्रकार सूर्यप्रताप सिंह, अखण्ड राजपुताना सेवा संघ (मुंबई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह (राज रियलिटी), जौनपुर के भरसथ के ग्राम प्रधान विपिन सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान रामआसरे यादव, सपा नेता आलोक त्रिपाठी 'लकी' समेत हजारों लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक आरएन सिंह को उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। परिजन अमरजीत सिंह, गीता सिंह, चंदा सिंह, संतोष सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों को सभी ने सांत्वना दी।
विज्ञापन

 

'पिता के अधूरे सपनों को करूंगा पूरा'

आरएन सिंह के सुपुत्र संतोष सिंह ने कहा कि मैं अपने पिता जी के अधूरे सपनों को साकार करूंगा। संतोष सिंह ने बताया कि वे अपने गांव (भरौली) में डायलसिस सेंटर का निर्माण करेंगे। इस डायलसिस सेंटर में गरीब मरीजों का एक रुपये में डायलसिस कराया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष अनाथ और गरीब युवक और युवतियों के सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें