सपा से शुरूआत कर भाजपा में आ गए
सपा के नेता शिवाजी शुक्ला ने बताया कि कमलेश पासवान ने अपने राजनीति की शुरूआत समाजवादी पार्टी के साथ की थी। लेकिन, बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया। इसी के बाद लगातार वो क्षेत्र में अपने मतदाताओं के चहेते बने हुए हैं। लेकिन, इस बार इंडिया गठबंधन की लड़ाई मजबूत होगी। इंडिया गठबंधन के सामने अबकी जीत का सिलसिला टूटेगा। हालांकि, समर्थक सतीश नांगलिया ने कहा कि इस बार भी पिछले तीन बार की तरह कमलेश अपनी सीट पर और भारी मतों से विजेता बनेंगे।
टिकट घोषणा होते ही पहुंचे मंदिर, सीएम से लिया आशीर्वाद
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दो दिन पहले टिकट जारी किए। इसमें बांसगांव की लोकसभा सीट पर चौथी बार कमलेश पासवान को प्रत्याशी बनाया। टिकट की घोषणा होने के बाद उसी शाम को कमलेश गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और गुरू गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर आशीर्वाद लिया।