गोरखनाथ इलाके में पिटाई से घायल भाजपा नेता व उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा गोरक्ष नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे रोहित लाल शर्मा व उनके परिवार के लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। मनबढ़ों द्वारा की गई मारपीट में कई लोगों के सिर फट गए और हाथ टूट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निकट कैलेंडर मशीन निवासी घनश्याम शर्मा की सुपुत्री श्वेता शर्मा की शादी 24 नवंबर को अंधियारी बाग स्थित शहनाई मैरिज लॉन में हो रही थी। शादी में बिना बुलाए निखिल उर्फ नितिन चौहान पहुंच गया था और भोजन के दौरान उससे घराती से कुछ कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर दिया था।
उसी दिन से खुन्नस खाएं निखिल चौहान और उसके दोस्तों में आनंद शर्मा, अशोक चौहान, संदीप चौहान, रितिक चौहान, राजेश चौहान, अभिषेक चौहान, विवेक चौहान पुत्रगण वीरेंद्र चौहान, हर्ष चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान, अजय पासवान, राजकुमार पासवान, अर्शलान निवासी ने भाजपा नेता रोहित लाल शर्मा के घर पर चढ़कर गालियां देनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे जिसमें भाजपा नेता समेत घनश्याम शर्मा, मालती शर्मा, रंजना शर्मा, अंकित शर्मा के सिर पर चोट आई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।