फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे और बेटी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Sat, 27 Aug 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे व बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों का शव जिला अस्पताल में है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या की बड़ी बेटी पूनम (26) और बेटे सोनू (19) ने शुक्रवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम में दोनों की मौत की वजह हैगिंग (लटकने से) आई है।

विज्ञापन


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनके पांच बच्चों में बड़ी बेटी पूनम और चौथे नंबर के बेटे सोनू ने शुक्रवार को दोपहर घरवालों के साथ नए आवास पर चाय पी थी। इसके बाद दोनों पुराने आवास की ओर चले गए। कुछ देर तक भाई-बहन नहीं आए, तो उन्हें ढूंढते हुए भाजपा नेता की दूसरी बेटी प्रीति पुराने मकान की तरफ गई। कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो देखा बड़ी बहन फर्श पर पड़ी है।

भाई सोनू बड़ी बहन के दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटक रहा है। प्रीति ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि भाई-बहन के बीच मामूली विवाद हुआ था। परिजनों ने डांटा-फटकारा तो जान ने दी। बताया जा रहा है कि पूनम भी फंदे से झूली थी, लेकिन रस्सी टूट गई। उसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख
मौत की खबर मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने छोटेलाल मौर्या को फोन कर दुख व्यक्त किया। एमएलसी व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत कई नेता शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए।

राजघाट पर किया गया अंतिम संस्कार
जानकारी होते ही परिजन दोनों को गाड़ी से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों की मौत की पुष्टि के बाद कोतवाली थाने से मेमो भरा गया, फिर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवाले घटना को खुदकुशी बता रहे हैं, लेकिन वजह क्या है, इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

पांच भाई-बहन में बड़ी थी पूनम
छोटेलाल मौर्या के पांच बच्चों में पूनम सबसे बड़ी थी। सोनू चौथे नंबर का था। पूजा (22), प्रीति (20) और रवि (16) हैं।

घरवालों ने खुदकुशी की जानकारी दी है। किसी का कोई आरोप नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें