फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिसलेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेप्सिको के बाद अब बिसलेरी भी गोरक्षनगरी में
विज्ञापन

कंपनी गीडा में लगाएगी बोतलबंद पानी का बॉटलिंग व पैकेजिंग प्लांट, पांच एकड़ जमीन मांगी
गीडा प्रशासन सेक्टर 28 में प्लास्टिक पार्क के बगल में जमीन देने की कर रहा तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पेप्सिको के बाद अब नामी कंपनी बिसलेरी भी गोरक्षनगरी में निवेश करने जा रही है। कंपनी गीडा में बोतलबंद पानी के लिए बॉटलिंग व पैकेजिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी ने फैक्टरी के लिए पांच एकड़ जमीन मांगी है। गीडा प्रशासन सेक्टर 28 में प्लास्टिक पार्क के बगल में जमीन देने की तैयारी कर रहा है। 15 जुलाई के बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में लगातार नए उद्योगों की स्थापना हो रही है। गीडा प्रशासन ने पिछले दिनों अदाणी समूह को सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए राजी कर लिया, वहीं लुलु माॅल और एक होटल कंपनी भी गीडा में निवेश को तैयार हो गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद गीडा में खाली पड़े इंडस्ट्रियल और काॅमर्शियल मिलाकर लगभग 150 प्लाॅटों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष 45 समूहों ने जमीन के लिए आवेदन किया है। इनमें बिसलेरी भी है, जिसने पांच एकड़ जमीन के लिए आवेदन किया है।
गीडा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बिसलेरी को सेक्टर 28 के प्लास्टिक पार्क में जगह दी जा सकती है। यह कंपनी अपने लिए प्लास्टिक बोतल बनाने के साथ-साथ पानी की पैकेजिंग भी करेगी।
बिहार व नेपाल बाॅर्डर तक होगी आपूर्ति
गोरखपुर-बस्ती मंडल में बोतलबंद पानी का प्रतिमाह करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार है। दोनों मंडलों में बोतलबंद पानी के छोटे-बड़े 22 प्लांट हैं। पेप्सिको की यूनिट शुरू होने के बाद इस मार्केट में भी हलचल बढ़ी है। मार्केट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए ही बिसलेरी भी गोरखपुर में अपना प्लांट लगाना चाहती है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यहां हर दिन करीब 15 हजार बोतलबंद पानी तैयार कर बाजार में भेजा जाएगा। कंपनी यहां से गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी मंडल के अलावा बिहार व नेपाल के सीमावर्ती इलाके में भी सप्लाई करेगी।
अपोलो ट्यूब भी लगाएगी फैक्टरी
बिसलेरी के अलावा स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी अपोलो ट्यूब ने भी गीडा में 16 एकड़ जमीन मांगी है। यह कंपनी स्टील के पाइप का निर्माण करती है। कंपनी ने गीडा में 300 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई है। इस कंपनी ने भी भूखंड के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा वाशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल ने भी गीडा में सीवीजी प्लांट लगाने के लिए जमीन देखी है। हालांकि, इस कंपनी ने अभी आवेदन नहीं किया है। उम्मीद है कि 15 जुलाई से पहले इनकी तरफ से भी भूखंड आवंटन की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके अलावा लुलु माॅल और एक होटल संचालन कंपनी की तरफ से भी जमीन के लिए आवेदन किया जाना है। कंपनियों का आवेदन कराने के लिए ही अंतिम तिथि को एक जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई किया गया है।
विज्ञापन


वर्जनगीडा में कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए तैयार हुई हैं। इस वक्त औद्योगिक और व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अभी तक 45 आवेदन आए हैं। 15 जुलाई तक आए आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद आवंटियों का साक्षात्कार लेकर भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
- अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें