फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, दाह संस्कार में होने जा रहे थे शामिल

Wed, 06 Oct 2021 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

 बुधवार की सुबह वह बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पटनवा पुल मोड़ पर देवरिया से कसया की तरफ जा रहे डाक विभाग के वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पटनवा पुल पर बुधवार की सुबह चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मदिरापाली खास गांव के शिक्षक शारदा यादव (60) कोटवां मोड़ पर निजी विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार की सुबह वह बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पटनवा पुल मोड़ पर देवरिया से कसया की तरफ जा रहे डाक विभाग के वाहन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर के लोग शव को लेकर अस्पताल वापस पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पत्नी भगवानी देवी, बेटी मंजू, सरिता, पूर्णिमा, राजेश व अखिलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में शिक्षक शारदा यादव घायल हुए थे। उनकी मौत की सूचना मिली है। वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है।

विज्ञापन

मिलनसार व आदर्श शिक्षक थे शारदा

शिक्षक शारदा यादव की इस तरह सड़क हादसे में हुई मौत से क्षेत्र के शिक्षकों व अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। हर तरफ लोग स्तब्ध हैं। शारदा बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। विद्यालय से बाहर भी छात्रों व समाज में उनकी मजबूत पकड़ थी।

वह हर समय छात्रों को आगे बढ़ने और समाज की सोच को एक नई दिशा देने में लगे रहे। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव, ग्राम प्रधान जहीर खान उर्फ आजाद, दिनेश गोड़ ,प्रबंधक राघवेंद्र यादव, हरि प्रसाद यादव, मुरलीधर, राजकुमार यादव आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें