फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 09 Dec 2021 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा (महराजगंज)।

सार

मृतक रवि प्रजापति गोरखपुर जिले के पीपीगंज के बालापार का रहने वाला था। बाइक से किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल में बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल युवक को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के बालापार निवासी रवि प्रजापति (30) व धुसवां कैंपियरगंज निवासी प्रेमचंद (20) बाइक से कहीं जा रहे थे। फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल में वे ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फरेंदा व कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया। वहां चिकित्सक ने रवि प्रजापति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना में युवक की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें