फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की हुई मौत पत्नी और बच्चे हुए घायल

Wed, 25 Oct 2023 11:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सिकरीगंज क्षेत्र के महदेवा बाजार के पास कार और बाइक की सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में जा रहे पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज क्षेत्र के महदेवा बाजार के पास कार और बाइक की सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में जा रहे पत्नी और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बृजेश गोस्वामी पुत्र रामदास गोस्वामी ग्राम इंद्रापार खुर्द (मठखेमकरन) थाना सिकरीगंज का रहने वाला था। परिवार वालों से बात करने पर उन्होंने बताया की बृजेश अपनी पत्नी बच्चों के साथ 23 अक्तूबर की रात 10:30 बजे के करीब अपने ससुराल महुआपार थाना खजनी से बाइक से वापस गांव आ रहा था। अभी वह महदेवा बाजार के बेलदार टोला ही पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा क्रिस्टा गाड़ी ने टक्कर मार दी।

जिससे बाइक सवार बृजेश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी अन्नू गोस्वामी, बेटा यश (तीन वर्ष) बेटी आरोही (दस माह) गंभीर रूप से घायल हो गए चालक हेलमेट नहीं लगाये थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने आनन-फानन में मृतक व घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिकरीगंज मनीष कुमार यादव ने बताया की मृतक के भाई राकेश गोस्वामी के द्वारा तहरीर हमें मिल गई। जिसके तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। -सेराज आलम खान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें